Home मुख्य दवा व्यवसायी को चाक़ू मारने के मामले का हुआ उदभेदन,सन्नी ही निकला मुख्य अभियुक्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 19, 2017

दवा व्यवसायी को चाक़ू मारने के मामले का हुआ उदभेदन,सन्नी ही निकला मुख्य अभियुक्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा : लहेरियासराय थाना अंतर्गत बेता चौक पर दिन-दहाड़े रविवार को सागर इंटर प्राईजेज मेडिसीन के थौक विक्रेता के यहां चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में व्यवहार किये गये समानों को भी जप्त किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने आज इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने के नियत से दुकान पर अपराधी गये थे, लेकिन दुकानदार के जवाबी हमले में एक लूटेरा अभिषेक उर्फ़ सन्नी भी घायल हुआ था. बावजूद दुकानदार ने पुलिस को सूचना नहीं दी. स्थानीय लोगों की सूचना पर निजी नर्सिंग होम में ईलाज करा रहे घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि घटना के उद्भेदन में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद, लहेरियासराय थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा और बेता सहायक थाना के प्रभारी आशुतोष कुमार ने अहम भूमिका निभाई. वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  लहेरियासराय थाना के शाहगंज बेता निवासी राजकिशोर साह के पुत्र रवि साह, मधुबनी, राजनगर थाना के रांटी गांव निवासी कमल मिश्रा के पुत्र छोटू कुमार उर्फ संजय कुमार, इसी गांव के मो. असगर का पुत्र मो. हजला उर्फ मुन्ना और सीतामढ़ी, बैरगनियां थाना के दुमरदाना गांव निवासी राधेश्याम श्रीवास्तव का पुत्र सन्नी उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, घटनास्थल पर छूटा हुआ अभियुक्त जूता, मॉफलर और अभियुक्तों के पास से तीन मोबाईल बरामद किया है. इस घटना में फरार दो अन्य अभियुक्त मो. इम्तेयाज और पंकज साह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

रविवार को घटना के बाद खबर आयी थी कि सन्नी को दवा व्यवसायी को बचाने में चाक़ू मारा गया। परंतु असल में सन्नी ने जब व्यवसायी को चाक़ू मारा तो व्यवसायी ने भी आत्मरक्षा में सन्नी पर वार कर दिया था। परंतु यदि सन्नी को कुछ हो गया तो व्यवसायी भी फंस सकते हैं, इस डर से वे भी कुछ नही बोल रहे थे। परंतु आज मामले का पटाक्षेप हो गया।

Share

Leave a Reply