
मीडिया कप को मिथिला का ऐतिसाहिक टूर्नामेंट बनाने की हो रही है तैयारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा मीडिया स्पोर्ट्स क्लब की कमिटी आज एलएनएमयू एवं केएसडीयू के कुलपतियों से आगामी मीडिया कप के आयोजन को लेकर मिले तथा आयोजन से सम्बंधित औचारिकताओं को लेकर बात की। प्रतिनिधि मंडल में आयोजन समिति के महासचिव अमित सिंह, अध्यक्ष मुकेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अभिषेक कुमार, संरक्षक प्रवीण बबलू, प्रह्लाद कीलु, कौशल कर्ण, संजीव कुमार, अभिनव सिंह, लक्ष्मण कुमार, राकेश झा, इरफ़ान पैदल, गिरीश कुमार, विपिन कुमार, गड्डू, राजीव कुमार, आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि इसबार मीडिया कप में वेब मीडिया की टीम को पहली बार प्रवेश मिला है और इस टीम की कप्तानी वॉयस ऑफ़ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार कर रहे हैं। आयोजन समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसबार मीडिया कप ऐतिहासिक होगा। दरभंगा की टीमें के अलावा समस्तीपुर की टीम तो खेलती ही थी। इसबार मधुबनी एवं सीतामढ़ी के टीमो को भी आमंत्रण भेजा जा रहा है। सीमावर्ती राष्ट्र नेपाल से जनकपुर की टीम से भी संपर्क किया गया है। अगर तकनीकी समस्याओं का समायोजन समय रहते हो गया तो यह मिथिला का ऐतिसाहिक टूर्नामेंट होगा।

