Home मुख्य बाल विवाह और दहेज़ के विरोध में 21 जनवरी को बनेगी मानव श्रृंखला। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 19, 2017

बाल विवाह और दहेज़ के विरोध में 21 जनवरी को बनेगी मानव श्रृंखला। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बाल-विवाह और दहेज उन्मूलन को लेकर 21 जनवरी 2018 को राज्यव्यापी मानव श्रृंखला की तैयारी में जिला प्रशासन अभी से जुट गया है. जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभा कक्ष में तमाम अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह के विरूद्ध जन-जागरण के उद्देश्य से 21 जनवरी को जिला के विभिन्न मुख्य पथों पर विशाल मानव श्रृंखला बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह श्रृंखला सीमावर्ती जिलों से जोड़ा जाएगा. इसके लिए प्रखंड वार रूट निर्धारण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले में लगभग 418 किलोमीटर की दूरी में मानव श्रृंखला बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस बार जिलास्तर पर ही रूट का निर्धारण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर सभी विभागों के सभी सरकारी, संविदाकर्मी, सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय, उच्चतर विद्यालय, महाविद्यालय, मदरसा, संस्कृत विद्यालय के शिक्षव व कर्मी, आशा दीदी, सेविका-सहायिका, छात्र-छात्राएं, जीविका दीदी और साक्षरता से जुड़े कर्मी तथा जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पुरूष भाग लेंगे, लेकिन 1 से 5 वर्ग तक के बच्चे को श्रृंखला में शामिल नहीं करना है. उन्होंने कहा कि 200 मीटर पर एक प्रभारी और 1 किलामीटर पर सेक्टर इंजार्ज बनाया जाएगा. वहीं प्रखंडों के मार्ग को सेक्टर, जोन व सुपरजोन में विभक्त कर प्रभारी के रूप में लगाया जाएगा. ताकि श्रृंखला टूटे नहीं. बैठक में नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी, भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार, मो. वसीर अहमद, वरीय उपसमाहर्ता रविन्द्र कुमार दिवाकर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित सभी प्रखंड व अंचल अधिकारियों के अलावा जिला स्तर के सभी अधिकारी शामिल थे.

Share

Leave a Reply