Home मुख्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट ने निकाला प्रतिरोध मार्च। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 19, 2017

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट ने निकाला प्रतिरोध मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) एवं राज्य में अनुबंध, मानदेय व नियोजित सेवा कर्मी के संयुक्त मोर्चा द्वारा शिक्षक संघ गोपगुट के जिला सचिव नंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला गया. पोलो मैदान स्थित धरनास्थल से निकल कर प्रतिरोध मार्च समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टॉवर पर पहुंच सभा में तब्दील हो गया. जहां सिकन्दर राम की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नीतीश सरकार एएनएम आर के मांगों और आंदोलन के प्रति सकारात्मक कारवाई करने के बजाए दमनकारी व धोखाधड़ी का रास्ता अपनाकर संघ के नेता रामबली प्रसाद और महासचिव प्रेमचन्द्र सिंह को वार्ता के दौरान गिरफ्तार कर ली. जिनकी बिना शर्त रिहाई हो अन्यथा इसका जबाब शिक्षक व कर्मचारी आंदोलन से देंगे. सभा को शिक्षक नेता मो. इमरान, रामसेवक पासवान, आशा कर्मी नेता उमेश साहु, रसोईया नेता पप्पू पासवान, प्रकाश राय, पंकज कुमार राम आदि ने भी संबोधित किया.

Share

Leave a Reply