Home मुख्य पूर्व नक्सली को फरार घोषित कर स्थायी वारंट जारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 19, 2017

पूर्व नक्सली को फरार घोषित कर स्थायी वारंट जारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एसीजेएम दीपक कुमार ने मंगलवार को रंगदारी के मामले में आरोपित रहने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण सिंहवाड़ा थाने के बेदौली निवासी आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली संगठन के पूर्व एरिया कमांडर प्रकाश मल्लिक के विरुद्ध दप्रस 83 के तहत फरार करार देते हुए स्थायी वारंट जारी करने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि उपर्युक्त आरोपित के विरुद्ध मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना स्थित लखनपुर निवासी कृष्णदेव पाठक ने 13 जनवरी 2000 को 20 हजार रुपया की मांग, पुत्र को मार देने की धमकी सहित अन्य आरोप में प्राथमिकी सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 2/2000 दर्ज कराई थी।

Share

Leave a Reply