
अहले सुबह आग लगने से एटीम जला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार अहले सुबह करीब चार बजे एटीम में आग लग गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थानाक्षेत्र के किलाघाट स्थित एक्सिस बैंक के एटीम में आग लग गयी। नगर थाना को सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड को बुलाया गया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पर तबतक मशीन जल चुका था। बताया जा रहा है कि चेस्ट में रखे कैश सुरक्षित है। चेस्ट को खोलने केलिए दिल्ली इसे इंजिनियर को दिल्ली से बुलाया गया है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

