Home मुख्य गर्लफ्रेंड बन महिला पुलिस पदाधिकारी ने पकड़ा शातिर चोर को। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 20, 2017

गर्लफ्रेंड बन महिला पुलिस पदाधिकारी ने पकड़ा शातिर चोर को। Voice of Darbhanga

दरभंगा: चोर पुलिस के खेल में कभी पुलिस आगे तो कभी चोर। पर एक चोर को पकड़ने केलिए दरभंगा नगर थाना की एक महिला पुलिस पदाधिकारी ने जो तरकीब अपनायी वह चर्चा का विषय बन गया है।

मामला नगर थानाक्षेत्र का है। गत 13 जुलाई 2017 को नगर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता संजय महतो का एक कीमती मोबाइल चोरी हो गया था। उन्होंने नगर थाना में आवेदन दिया था। इसके अनुसंधान की जिम्मेवारी एएसआई मधुबाला को मिली। पुलिस ने आईईएमआई नम्बर के आधार पर उसमे प्रयुक्त हो रहे नम्बर को ट्रेस किया। नम्बर कभी दिल्ली तो मुंबई तो कभी कहीं बताता था। तब एएसआई मधुबाला ने फोन पर बात करके उक्त नम्बर को उठाने वाले युवक से बातचीत शुरू की और गर्ल फ्रेंड बन गयी। दो चार दिन बात करने के बाद उक्त युवक ने एएसआई मधुबाला को दरभंगा टावर पर मिलने को बुलाया। एएसआई सिविल ड्रेस में पहुँची और चेहरे पर स्कार्फ बाँध रखा था। युवक इन्हें देखते ही प्रसन्न हो गया और रेस्ट्रोरेंट में मिठाई खाने चलने को कहा। दोनों रेस्ट्रोरेंट के तरफ चले। तभी सिविल में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने उक्त युवक को धर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सिमरी थानाक्षेत्र के सिमरी गाँव के मो0 कयूम के पुत्र मो0 हसनैन के रूप में हुई है। हलाँकि हसनैन ने बताया कि उसने इस मोबाइल को 4500 में खरीदा था। हसनैन के निशानदेही पर उक्त आरोपी के गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

Share

Leave a Reply