
गिरफ्तार को छुड़वाने केलिए डीएसपी के नाम पर पैसा ठगने वाले पर प्राथमिकी। Voice of Darbhanga
दरभंगा: गिरफ्तार परिजनों को रिहा कराने के लिए डीएसपी के नाम पर महिला से दस हजार रुपये ठगने वाले सिनुआरा गांव के छोटू सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
इस सिलसिले में महिला से आवेदन मिलने के बाद सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष को छोटू सिंह पर एफआईआर दर्ज करने को कहा है। एसडीपीओ को आवेदन देकर एक महिला ने आरोप लगाया है कि लहेरियासराय के गुदरी बाजार में चल रहे ब्यूटी पार्लर में प्रतिद्वंदी पार्लर वालो के बीच छठ के समय हुई मारपीट के एक मामले में पुलिस ने उसके पति व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद छोटू सिंह ने उन्हें फोन कर कहा कि दस हजार रुपये देने पर उन्हें रिहा करा दिया जाएगा। फिर महिला से मिलने पहुंचा और किसी मित्र से फोन पर डीएसपी बता कर बात करायी। बात करने वाले ने खुद को डीएसपी दिलनावज अहमद बताते हुए पैसा दे देने को कहा था। महिला ने पैसा दे दिया। पर जब नही छोड़ा गया तो महिला ने डीएसपी के पास पहुँची और कहा कि उसने उनके कहे अनुसार पैसा भी दे दिया। फिर भी उनके पति को नही छोड़े। इतना सुनते ही श्री अहमद चौंक गए और पूरे मामले को समझने के बाद महिला के आवेदन पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।।

