Home मुख्य दहेज़ प्रथा व बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता केलिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 20, 2017

दहेज़ प्रथा व बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता केलिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला लोक शिक्षा समिति साक्षरता के कला जत्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से दहेज प्रथा व बाल विवाह को लेकर लोगों को जागरूक किया। बुधवार को कला जत्था के कलाकारों ने केवंटी प्रखण्ड के लोक शिक्षा केंद्र पैगम्बरपुर व दड़िमा चौक तथा प्रखंड मुख्यालय पर नुक्कड़ नाटक तथा गीत संगीत के माध्यम से प्रस्तुति कर दहेज को ना , बहादुर बिटिया नामक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया । मौके पर बीडीओ मो.तौकीर हासमी ने कहा कि दहेज प्रथा एवं बाल विवाह एक अभिशाप है। इस कुप्रथा से बिहार को मुक्त करने के लिए लोगों आगे आने का आह्वान किया ।

Share

Leave a Reply