
शराब कारोबारियों पर कसे शिकंजा: आईजी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्रक्षेत्र के आईजी सुनील कुमार झा ने बुधवार को दो हजार लीटर से अधिक शराब की बरामदगी के लंबित मामले की समीक्षा की। प्रक्षेत्र के आठ लंबित मामलों पर उन्होंने बैठक में शामिल पोषक क्षेत्र के डीएसपी से फीड बैक लिया। समस्तीपुर जिले के पांच ऐसे मामले लंबित पाए गए जिसमें दो हजार लीटर से अधिक की शराब बरामदगी है। इसमें खानपुर थाना के कांड संख्या 82-2017, उजियारपुर के 82-2017, दल¨सहसराय के 239-2017, कल्याणपुर के 138-2017 व हथौड़ी थाना कांड 96-2017 पर विस्तार से चर्चा की गई। खानपुर थाने मामले में आईजी ने श्री झा ने मोबइल नंबर का सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ट्रक मालिक पर आरोप पत्र सर्मिपत है लेकिन, चालक का नाम व पता ज्ञात नहीं है। इस दिशा में उन्होंने कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपलब्धि के दिशा में बताया गया कि हरियाणा के ट्रक मालिक जितेंद्र मलिक के खिलाफ कुर्की करने के लिए स्थानीय थाना से सहयोग लश गया है। वहीं उजियारपुर थाना के मामले में 34 लोगों को आरोपित बनाने की बात कही गई। उसमें 24 के खिलाफ आरोप पत्र सर्मिपत की गई है। शेष पर आईजी ने त्वरित कार्रवई करने का आदेश दिया। ट्रक मालिक सुखरामख् चालक गुरमन राम व पप्पू राम विस्नोई के खिलाफ वारंट प्राप्त है। वहीं दल¨सहसराय के थाने के मामले में नौ आरोपितों में चार विवेक चौधरी, अनिल ¨सह, सोनू कुमार व सुमित कुमार के खिलाफ वारंट प्राप्त होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर आईजी ने नाराजगी जताई। शेष का नाम-पता सत्यापन कर कार्रवाई करने की बात कही। बताया गया कि उतर प्रदेश के गाजियाबाद के डीटीओ से ट्रक का सत्यापन कराया गया है। वहीं कल्याणपुर थाना के मामले में ट्रक मालिक का नाम-पता सत्यापन करने के लिए अनुसंधानक को यूपी भेजने की बात कही गई। लेकिन, आईजी ने इस दिशा में करंट रिपोर्ट सर्मिपत करने को कहा। वहीं मधुबनी के सकरी थाना कांड संख्या 106-2017 में तीन पर चार्जसिट सर्मिपत करने की बात कही गई। शेष अनुसंधान को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया। वहीं सहरसा के सदर थाना कांड संख्या 88-2017 में आरोपित मोनू का नाम व पता जल्द सत्यापन करने का आदेश दिया। साथ ही सुपौल के सुपौल थाना कांड संख्या 463-2017 मामले के निष्पादन को लेकर आईजी श्री झा ने आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सारे मामले का निष्पादन हो। इस दिशा में तेजी से कार्य करने का उन्होंने आदेश दिया।

