Home मुख्य मधुबनी से परीक्षा देने आये पॉलिटेक्निक के दो छात्रों को जमकर पीटा। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 20, 2017

मधुबनी से परीक्षा देने आये पॉलिटेक्निक के दो छात्रों को जमकर पीटा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मब्बी स्थित दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में पॉलिटेक्निक की थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देकर बाहर निकल रहे मधुबनी के श्रीराम पॉलीटेक्निक के दो छात्रों की जमकर पिटाई की गई।

कॉलेज के मुख्य गेट पर हाथ में बेल्ट लिए घात लगाए बैठे राजकीय पॉलिटेक्निक, दरभंगा के करीब 15-20 छात्रों ने उनलोगों पर हमला बोल दिया। दोनों के वहां पहुंचते ही वे उनलोगों पर मुक्कों के अलावा बेल्ट बरसाने लगे। उनके चंगुल से निकलकर रोहित कुमार चौधरी नामक छात्र किसी तरह कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय कक्ष पहुंचा। उसने प्राचार्य को मामले की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. ठाकुर ने घटना की सूचना मब्बी ओपी की पुलिस को दी। इसी बीच मुख्य गेट पर राजकीय पोलीटेक्निक के छात्रों ने क्षितिज झा नामक मधुबनी के छात्र की जमकर पिटाई की। पिटाई से उसके सर पर गंभीर चोट आयी।घटना की सूचना मिलने पर मब्बी ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार दल बल के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे। पुलिस पर नजर पड़ते ही हमलावर छात्र वहां से फरार हो गए। बुरी तरह से जख्मी क्षितिज झा को पुलिस ने शिवधारा स्थित डॉ. शब्बीर अहमद के नर्सिंग होम भेजा गया। वहीं वहां से फरार होने वाले हमलावरों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। नेहालपुर से पुलिस ने तीन संदिग्ध हमलावरों को हिरासत में ले लिया। उनलोगों को ओपी लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए क्षितिज झा ने आवेदन दिया है। इसमें राजकीय पोलीटेक्निक दरभंगा के एक छात्र अतुल को नामजद किया गया है। उसके अलावा 15-20 अज्ञात छात्रों पर भी एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है।बताया जाता है कि 18 दिसम्बर को परीक्षा के दौरान मधुबनी के कुछ छात्रों की राजकीय पोलीटेक्निक, दरभंगा के कुछ छात्रों से बकझक हो गई थी। यहां के छात्रों ने उनलोगों को सबक सिखाने की चेतावनी दी थी। इसे लेकर मधुबनी के कई छात्र अपने परिजनों को साथ लेकर सहमे-सहमे परीक्षा देने वहां पहुंचे थे। उनके परिजन प्राचार्य से मिलकर अपनी बात रख ही रहे थे कि इधर गेट पर मौजूद छात्रों ने मधुबनी के दो छात्रों की पिटाई कर दी।मब्बी ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तीन छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share

Leave a Reply