
बंद को सफल बनाने के लिए राजद का शहर से लेकर गांव तक निकला मशाल जुलुस। Voice of Darbhanga

दरभंगा : खनन नीति के विरोध में राजद के 21 दिसम्बर को प्रस्तावित बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से जगह-जगह राजद कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलुस निकाला. बहेड़ी में पूर्व विधायक हरेकृष्ण यादव, राम विलास यादव के नेतृत्व में जुलुस निकाला गया. वहीं केवटी में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी के विरूद्ध में मशाल जुलुस निकाला गया. इस अवसर पर प्रदीप कुमार पंकज, सुशील कुमार यादव, कैलाश प्रसाद साहू, रामसेवक यादव, जगदीश यादव, बदरे आलम, शिवशंकर यादव, राजीव कुमार यादव, रौशन कुमार झा शामिल थे. वहीं हनुमाननगर में प्रखंड अध्यक्ष जाहीद हुसैन की अध्यक्षता में मशाल जुलुस निकाला गया. जिसमे राम नरेश यादव, उदय शंकर चौधरी, पूर्व प्रमुख जयकिशोर यादव, दिनेश यादव, रामवृक्ष यादव, मो. खुर्शीद, विजय चौधरी, सादीक हुसैन, गनौर महतो, नरजे आलम, राजनारायण, पथलु यादव शामिल थे. इसके अलावा बेनीपुर, सिंहवाड़ा और दरभंगा में शहर में भी राजद की ओर से मशाल जुलुस निकाला गया.

