
बालू माफियाओं के समर्थन में राजद का बिहार बन्द पूरी तरह फ्लॉप: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरूवार को बेनीपुर में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष शंकर भगवान पूर्व की अध्यक्षता में सम्पन हुई।मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा देश का हर गरीब आज भाजपा की सरकार से जुड़ा हुआ हैं।दीनदयाल उपाध्याय जी ने राष्ट्रवाद और सिद्धान्तो के आधार पर चलने वाली पार्टी को राह दिखाई।भाजपा कार्यकर्त्ता राजनीतिक जीवन में शुचिता,सिध्दांत और राष्ट्रवाद के आधार पर कार्य कर रहें हैं,आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चूका हैं,बुथस्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव लड़ी जायेगी,आप सभी बंधू बुथस्तर पर संगठन को मजबूत करें,इसमें विस्तारको का भी सहयोग ले,प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री जी मन की बात की माध्यम से राष्ट्र को सम्बोधन करते हैं,इसको सभी बूथों पर सफल कार्यक्रम करें,25 दिसम्बर को अटल विहारी वाजपेयी जी का जन्म दिवस हैं-इसे 24,24 एवं 26 को तीन दिवसीय सुशासन दिवस के रूप में बूथ स्तर का मनाई जायेगी। श्री ठाकुर ने कहा राजद द्वारा बिहार बंद खनन माफियों के शह पर प्रायोजित हैं।
गुरूवार को राजद द्वारा आहूत बन्द को पूरी तरह फ्लॉप बताते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि राजद में बालू माफिया सक्रिय हैं, बालू के काला कारोबार पर बिहार सरकार द्वारा लगाम लगाने से बालू माफिया को तगड़ा झटका लगा हैं। राजद नेता लालू यादव 351 वें प्रकाश पर्व पर देश विदेश से पटना पधार रहें मेहमानों को गलत सन्देश देने का कार्य किया। गुरु गोविन्द सिंह के श्रध्दालुओ को मुसीबत उठानी पड़ी,देश में बिहार का नाम बदनाम करने का कुचक्र हैं।
बालू माफिया के समर्थन में राजद का जो बिहार बन्द हैं,वह फ्लाप साबित हुई,जनता राजद के भ्रष्टचार और बालू माफिया का समर्थन नहीं किया,यही कारण हैं की दरभंगा में भी बंद का असर नहीं रहा। गोपालगंज में चीनी मिल हादसा में हुई मौतों पर जहाँ राजद को उनकें दुःख में शामिल होना चाहिए वही दूसरी ओर हादसे में जख्मी मजदूरों को भी इस बंद ने अस्पताल नहीं पहुँचने दिया,समय रहते जिनकी जाने बचाई जा सकती थी,उनकी मौतों का जिम्मेवार पूरी तरह राजद हैं।गाँधी सेतु पर बंद के दौरान कई जख्मी मजदूरों की मौत हो जाती हैं और राजद के वरीय नेता बालू माफिया के समर्थन मे वेबुनियाद बंद कर जनता को तकलीफ के सिवा कुछ नहीं दे पाये बैठक में मंडल अध्यक्ष संतोष झा जी जिला महामंत्री संजीव साह जी, जिला प्रवक्ता अभयनाथ झा , सहकारिता मंच के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा जी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री उमेश झा जी, कृष्ण कुमार जी रबनजी पासवान जी युवा मोर्चा के के मंडल अध्यक्ष नवीन सिन्हा जी अमीरी यादव जी आदि उपस्थित थे।

