
सरकार के खनन नीति के विरुद्ध राजद के बन्द को जनता का मिला अभूतपूर्व समर्थन: फ़राज़। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरुवार को दरभंगा सहित बिहार के सभी जिलों में राजद द्वारा आहूत बंद लगभग सफल रहा। केवटी विधान सभा क्षेत्र के राजद विधायक डा0 फराज फातमी ने अपने प्रेस ब्यान में कहा है कि बिहार में जनता सुशासन बाबु के क्रियाकलाप से पुरी तरह नाराज है। जिसका अंदाजा आज के सफल बंद से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजद की ओर से बालू खनन और मजदूरों के साथ सरकार की जन विरोधी निती के खिलाफ जनता ने आज के बंद में राजद का पूरा साथ दिया है जिससे बन्द अभूतपूर्व बन्द में तब्दील हो गया। बंद के समर्थन में उतरी जनता बिहार में बदलाव चाहती है। जल्द ही सुशासन की सरकार को बिहार से जनता उखाड़ फेंकेगी। बंदी को समर्थन देने वाले सभी को धन्याद देते हुए फराज ने कहा कि इसी प्रकार से जनता का समर्थन मिलता रहा तो हमारी सरकार बनेगी और बिहार में विकास की गती को आगे बढ़ायेंगे। महानगर राजद द्वारा पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया एवं महानगर अध्यक्ष वरूण कुमार महतो के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय से दरभंगा टावर मिर्जापुर आयकर चौराहा बंद कराया गया। उनके साथ पूर्व पार्षद शत्रुघन प्रसाद यादव नारद, रमाशंकर सहनी, राजू मंडल, कमरे आलम, छोटन कुरैशी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता थे। रेलवे स्टेशन पर रहमत अली, अमरेश यादव, छात्र राजद के संतोष स्वामी, मनीष यादव के नेतृत्व में बंद को सफल बनाया गया। उधर हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष शमशाद रिज़वी के नेतृत्व में दरभंगा बहेड़ी रोड के चन्दनपट्टी चौक को जाम किया गया। उनके साथ मुखिया विजय पासवान, मुखिया लाल बाबू, हीरा दास, कपलेश्वर यादव, अमरजीत राम, इरफ़ान आलम, कमल यादव, अनवारुल हक, फरीद अहमद, राकेश पासवान, अब्दुल कादिर, लाल यादव, सिराजुल हक, नसीम सोना, मो० फ़ैयाज़, शंकर यादव, राजन पासवान, शकील शाह, मोस्तकीम राईन, सुरेन्द्र दास, नैयर आज़म, एहसान शाह, लायक अली, मो०जाफर, मो०सोहराब, शकील खान, भूपति चौधरी,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता थे।

