
ट्रैफिक होमगार्ड से मारपीट मामले में साक्ष्य के अभाव में बाइज्जत बरी हुए संजय सरावगी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : एक अपराधिक मामले से संबंधित विचारण बाद संख्या 553/17 में गुरुवार को अदालत से नगर विधायक संजय सरावगी रिहा किये गये. 29 नवम्बर 2010 को लहेरियासराय टावर पर ट्राफिक डियूटी पर तैनात केवटी थानाक्षेत्र के क्यामचक निवासी होमगार्ड के जवान परीक्षण यादव ने विधायक सरावगी द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने से मना करने पर गाली गलौज करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए लहेरियासराय थाना में विधायक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी सं.537/10,भा.द.वि. की धारा177,188,186,504 और 506 के तहत दर्ज कराया था. जिसका विचारण सात वर्षों से चल रहा था. ट्रायल के दौरान कुल पांच सरकारी गवाह न्यायालय में उपस्थित हुए, लेकिन घटना का समर्थन किसी गवाह ने नही किया।दोनो पक्षों की वहस सुनने के बाद षष्टम अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में आरोपी विधायक को रिहा करने का आदेश पारित किया है.

