Home मुख्य किसानों केलिए विभिन्न मांगों के समर्थन में किसान महासभा ने दिया धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 21, 2017

किसानों केलिए विभिन्न मांगों के समर्थन में किसान महासभा ने दिया धरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा दरभंगा जिला अधिकारी के समक्ष धरना दिया गया। धरना में बाढ़ से बर्बाद हुए फसलों का फसल क्षति मुआवजा देने, खाद की कालाबाजारी बंद कर सरकारी दर पर खाद मुहैया कराने, सिचाई का प्रबंध करने, धान का समर्थन मूल्य लगत का डेढ़ गुना के साथ अभिलंब धान खरीद सुरु करने, सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता किसान महासभा के राज्य परिषद सदस्य प्रवीण यादव ने की ।

सभा को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिला अध्यक्ष शिवन यादव ने कहा कि चोरी छिपे किसान मेला लगाना प्रशाशन बंद करे और किसानों के लिए शीघ्र धान खरीद शुरू करे। नहीं तो आगे और आंदोलन तेज़ होगा। धरना की अध्यक्षता करते हुए प्रवीण यादव ने कहा की किसान धान रोपनी के समय कर्ज लेकर करते हैं और जब धान बेचने का समय आता है तो औने-पौने दाम में सरकार किसान की धान को खरीदती है। धरना में किसान महासभा के रोहित सिंह, प्रदीप सहनी, राम कुमार यादव, रामसागर पासवान, ललित पासवान, सुदिन यादव, देवन सहनी, रमन यादव, राजेंद्र यादव, बैद्यनाथ महासेठ, संतोष पूर्वे, बैद्यनाथ झा, राम इकबाल यादव, कमलेश यादव, इनौस के गजेन्द्र शर्मा, माले के देवेन्द्र कुमार, नंदलाल ठाकुर, हरी पासवान, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share

Leave a Reply