Home मुख्य सीनेट की वार्षिक बैठक केलिए सजधज कर तैयार हुआ मिथिला विवि का जुबली हॉल। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 21, 2017

सीनेट की वार्षिक बैठक केलिए सजधज कर तैयार हुआ मिथिला विवि का जुबली हॉल। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में अधिषद् की वार्षिक बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. बैठक के लिए जुबली हॉल सज-धजकर तैयार है. बैठक में विश्वविद्यालय के 24 अरब 77 करोड़ 90 लाख 39 हजार 548 रूपये का बजट पेश किया जाएगा. बजट में विश्वविद्यालय के आंत्रिक श्रोत से 94 करोड़ 32 लाख 37 हजार 728 रूपये की आमदनी दर्शायी गई है. जिसके बाद 23 अरब 83 करोड़ 58 लाख 1 हजार 820 रूपये के घाटे का बजट पेश किया जाएगा. शुक्रवार को होने वाली अधिषद् की बैठक की अध्यक्षता के लिए कुलाधिपति सत्यपाल मल्लिक ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह को अधिकृत कर दिया है. सनद रहे कि अधिषद् बैठक की अध्यक्षता कुलाधिपति करते हैं. या फिर उनके द्वारा अधिकृत किये गये व्यक्ति. बैठक शुरू होते ही कुलसचिव डॉ. मुस्तफा कमाल अंसारी कुलाधिपति कार्यालय से भेजी गई अधिसूचना को पढ़ेंगे और फिर कुलपति का अभिभाषण होगा और उसपर चर्चा शुरू हो जाएगी. इसके बाद वरिष्ट सिंडीकेट सदस्य प्रो. विनोद कुमार चौधरी बजट पेश करेंगे और बजट पर चर्चा होगी. बजट पर चर्चा पूरी होने के बाद प्रश्नोतरी का समय निर्धारित किया गया है. बैठक में 24 शैक्षणिक प्रस्तावों को पेश किया जाएगा और निर्धारित एजेंडा पर कार्य होगा.

Share

Leave a Reply