
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई का हुआ गठन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के नगर इकाई का गठन किया गया है. गंगासागर मुहल्ला स्थित हनुमान मंदिर सामुदायिक भवन में संपन्न हुए एक कार्यक्रम में आर.एन चौरसिया-अध्यक्ष, प्रकाश चंद्र झा, प्रह्लाद झा, एस.के चौधरी, आदर्श कुमार, जे.एस चौधरी-उपाध्यक्ष बनाये गये. वहीं मणिकांत ठाकुर को नगर मंत्री और कौशल कुमार, राजीव कुमार, प्रशांत कुमार, रामनारायण पंडित को सह मंत्री बनाया गया. इसके अलावा नीतेश यादव, अमरजीत कुमार, सुमित सिंह-कार्यालय मंत्री, सचिन कुमार-कोषाध्यक्ष, प्रद्युम्न झा-प्रकल्प प्रमुख बनाये गये. इसके अलावा कुंदन कुमार, निरूपण सिंह, अर्जुन सिंह, गोविंद कुमार, दिलीप यादव, शिवम सिंह, नीतिन ठाकुर, विवेक जयसवाल, राजन कुमार को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है. इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रमुख विमलेश कुमार, केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य प्रियदर्शनी सिंह, जिला संयोजक पिन्टु भंडारी, डॉ. कन्हैया चौधरी, प्रो. आर.एन चौरसिया, कुंदन मिश्रा, अभिजीत मुखर्जी आदि ने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन सूरज मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन पिन्टु भंडारी ने किया. इस मौके पर सूरज चौधरी, विजय पोद्दार, अभिषेक कुमार, उपेन्द्र कुमार, केशव झा, शालिनी कुमारी, कुंती कुमारी, रेखा प्रवीण, तुलसी कुमार आदि उपस्थित थे.

