Home मुख्य बाइक से पेट्रोल चुराते रंगे हाथ पकड़ाने पर हुई जमकर धुनाई। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 22, 2017

बाइक से पेट्रोल चुराते रंगे हाथ पकड़ाने पर हुई जमकर धुनाई। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल परिसर में डॉक्टर की बाइक से पेट्रोल चोरी करते एक इंजीनियर को डॉक्टरों ने रंगेहाथ पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। आरोपित इंजीनियर की बाइक में आग लगा दी गई। कुछ चिकित्सकों की कोशिश से इंजीनियर की जान बच गई। अन्यथा, उसका बच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था। दर्जनों की संख्या में डॉक्टर उसे मार रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही बेंता ओपी प्रभारी आशुतोष झा ने जख्मी हाल में इंजीनियर को अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्त में आया इंजीनियर रौशन कुमार ठाकुर बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी गांव निवासी अरूण ठाकुर का पुत्र है। इलाज के लिए उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। पूछताछ में बीटेक इंजीनियर ठाकुर ने बताया कि वह लगातार चार दिनों से डॉक्टरों की बाइक से पेट्रोल की चोरी कर रहा था। हालांकि, उसने यह भी बताया कि वह विगत चार माह से नशा का आदी था। इसी कारण से उसने इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वह समस्तीपुर के एक को¨चग सेंटर का शिक्षक बन गया। लेकिन, वहां भी काम छोड़कर वह करमगंज मोहल्ला स्थित एक लॉज में रहने लगा। जहां नशा करने के लिए वह पेट्रोल की चोरी करने लगा। अपनी पल्सर बाइक टीएन02-एएच 4132 से रोजाना रात में दरभंगा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पहुंच जाता था। बाहर में लगी बाइक से वह गैलन में पेट्रोल निकालकर चलते बनता था। उसे बेचकर जो रुपया मिलता था उससे वह नशे का टेबलेट खरीद कर खाता था। लेकिन, गुरुवार की रात में उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बताया गया डॉ. अजय कुमार की बाइक से वह पेट्रोल निकाल रहा था। लेकिन, उसे गार्ड ने देख लिया। हल्ला करने पर दर्जनों की संख्या में छात्रों ने उसे घेर कर पकड़ लिया। इसके बाद हॉस्टल के छात्र व राहगीर नशेड़ी इंजीनियर पर टूट पड़े। इसी बीच उसकी बाइक में आग लगा दी गई। बताया जाता है कि हॉस्टल व अस्पताल परिसर से इन दिनों लगातार बाइक चोरी की घटना घटी है। चोर-चोर की आवाज पर छात्रों को लगा कि परिसर से बाइक की चोरी हो रही है। इसके बाद हर ओर मारो-पकड़ो की आवाज आने लगी। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। निगम कार्यालय के पास से वह नशा की गोली खरीद कर सेवन करता है यह पूछताछ में पता चला है। उसकी निशानदेही पर दवा दुकानदार पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a Reply