
जले हुए एटीएम के पैसो को निकाला गया सुरक्षित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के किलाघाट मोहल्ला स्थित एक्सिस बैंक के बुधवार अहले सुबह जले एटीएम से शुक्रवार को सारे रुपया सही सलामत निकल गए। दिल्ली से बैंक के इंजीनियर दीपक सिंह ने पुलिस के समक्ष जले एटीएम के कैस बॉक्स के लॉक को खोला। इसके बाद अंदर का दृश्य देख सभी अचंभित रह गए। बॉक्स के अंदर सारा नोट सुरक्षित पाए गए । कहीं से भी कोई नोट जला हुआ नहीं मिला। गिनती करने पर बॉक्स से 13 लाख 31 हजार रुपये सही सलामत पाए गए । जबकि, इससे पूर्व सभी लोग एटीएम के साथ-साथ सारे नोटों के जल जाने का ख अनुमान लगा रहे थे। थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि 20 दिसंबर को सुबह के चार बजे में शॉट र्सिकट से एटीएम धू-धू कर जल गया था। पुलिस व फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक एटीएम जल चुका था। हालांकि, एक्सिस बैंक के एटीएम के दाएं एसबीआई व बाएं पीएनबी की एटीएम को सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन, एसबीआई एटीएम के सामने का बोर्ड व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पूछताछ में पता चला था कि शाम के समय एटीम के अंदर 13 लाख रुपये रखे गए थे। इस में कितनी राशि की निकासी हुई और कितने बच गए इसका लेखा-जोखा नहीं था। ऐसी स्थिति पुलिस को कुछ शक भी था। इसे देखते हुए एटीएम के शटर गिराकर लॉक कर दिया गया। हालांकि, अनुसंधान के क्रम में एटीएम का कैस बॉक्स से किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं पाया गया था। कैस बॉक्स लॉक पाए जाने के कारण बैंक ने इसे खोलने के लिए दिल्ली से इंजीनियर को बुलाया था।

