Home मुख्य जिले के पेट्रोल पम्पों के मापक का करें सत्यापन : जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 22, 2017

जिले के पेट्रोल पम्पों के मापक का करें सत्यापन : जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने विशेष अभियान चलाकर जिले में अवस्थित पेट्रोल पम्प के साथ-साथ किरासन के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं के मापक यंत्र का सत्यापन करने का निर्देश दिया है. जिलाधिकारी आंतरिक संशाधन की समीक्षा अपने कार्यालय प्रकोष्ट में कर रहे थे. जिलाधिकारी ने वन विभाग को शख्त लहजे में कहा कि जिले में चल रहे अवैध आरा मिलों पर शीघ्र कारवाई करें और जिला वन पदाधिकारी स्वयं छापामारी अभियान में शामिल हो. जिलाधिकारी ने बेनीपुर शहरी क्षेत्र में मार्केट कॉमप्लेक्स बनाने के लिए जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया है. वहीं टेक्स जमा नहीं करने वाले र्इंटभट्ठा संचालकों पर शिकंजा कसने का आदेश दिया है. साथ ही जिले में वाहनों पर ओवर लोडिंग के विरूद्ध की गई कारवाई पर सुस्पष्ट प्रतिवेदन देने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है. जिलाधिकारी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सभी दुकानों के मापक को सत्यापित करने का आदेश माप-तौल विभाग को दिया है. बैठक में अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार, वरीय उपसमाहर्ता अनिल कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, कन्हैया कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply