Home मुख्य भाकपा माले ने दिया एकदिवसीय धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 22, 2017

भाकपा माले ने दिया एकदिवसीय धरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बेनीपुर के नवादा गांव में माले प्रखंड सचिव राजेंद्र दास व खेग्रामस के जिला अध्यक्ष जंगी यादव पर छीना-झपटी, मारपीट दुर्व्यवहार करने से सम्बन्धित बहेड़ा थाना कांड 437/17 के अभियुक्त की गिरफ्तारी सहित विभिन्न मामलों में कारवाई को लेकर भाकपा माले की ओर से समाहरणालय धरनास्थल पर धरना दिया गया. नेतृत्व जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया. इस अवसर पर माले नेता आर.के सहनी, जंगी यादव,  राजेन्द्र दास, पप्पू पासवान, नन्दलाल ठाकुर, पप्पू पासवान, ललन चौधरी, सियाशरण पासवान, धोई के मुखिया गौरी साह, परवेज आलम, रविन्द्र झा, बादल दास, सूर्यनारायण यादव, सुरतलाल यादव, मो. रिजवी, सजनी देवी, शोभा देवी, लाल दास और श्रीकान्त मुखिया आदि ने संबोधित किया. धरना में माले के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, प्रो. ऋषिकेश झा, लक्ष्मण कुमार, अवधेश सिंह उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply