Home मुख्य सीनेट की बैठक के दौरान आइसा ने किया विरोध प्रदर्शन। Voice of Darbhanga 
मुख्य - December 22, 2017

सीनेट की बैठक के दौरान आइसा ने किया विरोध प्रदर्शन। Voice of Darbhanga 

दरभंगा : छात्र संगठन आइसा ने शुक्रवार को सीनेट की बैठक के दौरान गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. गेट पर पहुँचते ही सभी छात्र अंदर जाने की कोशिश करने लगे. रोके जाने पर छात्रों ने गेट तोड़ने एवं दीवाल फांदने की कोशिश भी की. छात्रों ने छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने के साथ ही 23 सूत्री मांगों को लेकर सीनेट की बैठक के सामने प्रदर्शन किया. छात्रगण विश्वविद्यालय चौरंगी से प्रदर्शन करते हुए लीची गेट तक पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में संदीप कुमार चौधरी, दिलीप कुमार, मयंक कुमार, प्रियंका कुमारी, रानी कुमारी, चंदन कुमार साफी, रमण कुमार निराला, अली खां, अजय कुमार, बतन कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कामत, प्रिन्य कुमार कर्ण, दिलीप कुमार यादव आदि शामिल थे.

Share

Leave a Reply