Home मुख्य एएसपी दिलनवाज अहमद ने किया यूनिक क्लब ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 22, 2017

एएसपी दिलनवाज अहमद ने किया यूनिक क्लब ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शुक्रवार को शहर के मिर्जापुर स्थित गोशाला मैदान में यूनिक क्लब ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन एएसपी दिलनवाज अहमद ने किया। उदघाटन के दौरान श्री अहमद ने एक ओवर बल्लेवाजी भी की जिसमें विकेटकीपर के रूप में नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद तथा गेंदबाजी वार्ड न0-18 के पार्षद शशिचन्द्र पटेल ने किया ।

उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए दिलनवाज़ अहमद ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता में युवाओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये जिससे उनकी तंदुरुस्ती भी बनी रहेगी और वो नशा से भी वंचित रहेंगे।इस समारोह में मुख्य रूप से जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ0 अंजित चौधरी, नगर अध्यक्ष दीदार हुसैन चाँद, वार्ड पार्षद शशिचन्द्र पटेल, भाजपा नेता राजू सिंह, पिन्टू गुप्ता, युवा भाजपा नेता संजीव झा, युवा भाजपा नेता राहुल चौधरी, युवा भाजपा नेता निशांत चौधरी मौजूद थे।

टूर्नामेंट का पहला मैच गुरुकुल क्लासेज बिरौल और साहरघाट के बीच खेला गया । टॉस जीत कर साहरघाट की टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया ।

न्योता पाकर बल्लेवाजी करने उतरी बिरौल की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर  99 रन बनाया । जिसमे मिंटू ने 22 और राहुल ने 24 रनों के योगदान दिया। जबाबी करवाई में उतरी साहरघाट की टीम 15 ओवर में 53 रनों पर ढेर हो गयी

बिरौल के गेंदबाज अभिमन्यु ने 12 रन देकर महत्वपूर्ण 7 विकेट  लिया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस समारोह में अध्यक्ष सुमित कुमार झा, आयोजक मुरली झा, सचिव राजेश झा, उपाध्यक्ष रतीश झा, उपसचिव वैभव राज आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Share

Leave a Reply