Home मुख्य स्वच्छता एवं समाज विषय पर आयोजित शिविर का कुलपति ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 23, 2017

स्वच्छता एवं समाज विषय पर आयोजित शिविर का कुलपति ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में स्वच्छता एवं समाज विषय पर एनएसएस द्वारा आयोजित विशेष शिविर का उद्घाटन करते हुए कुलपति डॉ. सर्व नारायण झा ने कहा कि सामाजिक स्वच्छता का मतलब तन-मन व धन से स्वच्छ होना है. तन की स्वच्छता का तात्पर्य बाहरी साफ सफाई से है. इस प्रकार स्वच्छ वातावरण तैयार होता है जिससे मन भी स्वच्छ होने लगता है. मन को नियंत्रित कर ही आर्थिक स्वच्छता सम्भव है. उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि कुलपति से समेकित स्वच्छता व निरपेक्षता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि यह भी सच है कि हवा को पकड़ना कठिन है. वैसे ही मन पर नियंत्रण आसान नहीं है. त्याग व समर्पण से ऐसा सम्भव है. वहीं दूसरी ओर मुख्य अतिथि प्रोवीसी डॉ. सी.पी. सिंह ने कहा कि छात्रों का भी सामाजिक दायित्व है कि वे रचनात्मक कार्यों से आमजनों को जोड़े. स्वतन्त्रता आंदोलन के समय गांधी जी द्वारा किये गए जागरूकता की चर्चा करते हुए उन्होंने साफ कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक भी जनता को जागृत करें और समाज व देश के विकास में सहायक बनें. इस मौके पर एनएसएस के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. सत्यवान कुमार, डॉ. ऋद्धिनाथ झा आदि ने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन डॉ. नंदकिशोर चौधरी, अतिथियों का स्वागत डॉ. घनश्याम मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रीता सिंह ने किया.

Share

Leave a Reply