
स्विच रिप्लेसमेंट को लेकर छः घण्टे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एबी स्विच के रिप्लेसमेंट को ले रविवार को रामजानकी फीडर से बिजली आपूíत बाधित रहेगी। इससे जुड़े उपभोक्ताओं को दिन के 10 बजे से 4 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। स्विच बदलने के कारण आशियाना मंजिल, भीगो चौक, चकरहमत व ऑप्टिम इंटरनेशनल स्कूल ट्रांसफर्मर से जुड़े उपभोक्ताओं की विद्युत आपूíत नहीं मिलेगी। ये जानकारी अरबन विद्युत कार्यालय के एसडीओ कुंदन कुमार ने दी। वहीं, श्री कुमार ने बताया कि बिल भुगतान को लेकर रविवार व सोमवार को काउंटर खुले रहेंगे।

