Home मुख्य उत्पाद अधीक्षक की गाड़ी ने सायकल सवार को ठोकर मार किया घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 23, 2017

उत्पाद अधीक्षक की गाड़ी ने सायकल सवार को ठोकर मार किया घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय- बहेड़ी रोड में बहादुरपुर थाना अंतर्गत रामनगर महिला ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के पास उत्पाद अधीक्षक की गाड़ी से ठोकर लगने से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि साईिकल सवार रामनगर के कृपाल पासवान का पुत्र अनिल पासवान है। घटना से एक बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जाता है कि साइकिल सवार रामनगर अपने घर से पंडा सराय की ओर जा रहा था इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक के गाड़ी की ठोकर मार दी जिससे वह जख्मी हो गया । जख्मी का इलाज पंडा सराय अवस्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। सूत्र के अनुसार उत्पाद अधीक्षक अपनी गाड़ी में दुर्घटना के समय नहीं थे।

Share

Leave a Reply