Home मुख्य एसबीआई शाखा का गेट तोड़ चोरी के प्रयास करने वाले का चेहरा सीसीटीवी में कैद। Voice of Darbhang
मुख्य - December 23, 2017

एसबीआई शाखा का गेट तोड़ चोरी के प्रयास करने वाले का चेहरा सीसीटीवी में कैद। Voice of Darbhang

दरभंगा: मब्बी ओपी क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बाजार समिति शाखा का ताला तोड़कर गुरुवार की रात चोरी की नीयत से अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे उचक्के की तस्वीर पुलिस के हाथ लग गई है। उचक्के की तस्वीर बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। उसके गिरेबान तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बैंक से तस्वीर ले ली है। अब उसकी बेसब्री से तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक उचक्के के ठिकाना व नाम-पता मालूम नहीं चल सका है। बैंक के मुख्य गेट का ताला तोड़ चोरी का प्रयास करने को लेकर शाखा प्रबंधनने अज्ञात उचक्के के खिलाफ सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

गौरतलब है की चोरी की नीयत से उचक्का बैंक के मुख्य गेटका ताला तोड़ने में सफल हो गया था। सीसीटीवी फुटेज में वह अंदर प्रवेश करते हुए दिख रहा है। हालांकि बाहर कुछ आहट होने पर वह पकड़े जाने के डर से वहां से फरार हो गया।

Share

Leave a Reply