Home मुख्य लालू यादव के समर्थन में छात्र राजद ने बनायी मानव श्रृंखला। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 24, 2017

लालू यादव के समर्थन में छात्र राजद ने बनायी मानव श्रृंखला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: छात्र राजद की जिला इकाई केतत्वावधान में रविवार को लहेरियासराय टावर चौक पर लालू प्रसाद के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाई गयी। इसका नेतृत्व इकाई अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रशांत ने किया।इसके माध्यम से सामंतवादियों एवं आरएसएस के विरोध में रोष व्यक्त किया गया।

छात्रों को संबोधित करते हुए श्री प्रशांत ने कहा कि लालू एक व्यक्ति नहीं वल्कि एक विचारधारा हैं। सामंतवादी तत्वों ने एक साजिश के तहत उन्हें जेल भेजवाया है। ऐसे तत्व राजनीतिक लड़ाई नहीं जीत सकते इसीलिए साजिश का सहारा लेते हैं। हम न्यायालय का सम्मान करते हैं। इस साजिश से छात्र-नौजवान घबराने वाले नहीं है। छात्रों को विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनीष यादव, अरमान अज्जु, आमिन राशिद, विक्की यादव सहित कई लोगों संबोधित किया।

Share

Leave a Reply