Home मुख्य नेटवर्किंग कम्पनी के सेमिनार में आये तीन लोगो की बाइक एकसाथ चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 24, 2017

नेटवर्किंग कम्पनी के सेमिनार में आये तीन लोगो की बाइक एकसाथ चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। चोर पुलिस से दो कदम आगे ही दिख रहे हैं। रविवार को नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार रोड़ स्थित जानकी विवाह भवन के बाहर से अज्ञात चोरों ने तीन बाइक की चोरी कर ली। बताया जाता है कि नेटर्विकंग कंपनी के प्रशिक्षण लेने आए लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय लहरी टोला निवासी कुमार विवेक, मधुबनी जिला के पंडौल थाना क्षेत्र के पोखरसामा निवासी दिगंबर कुमार ठाकुर व एक अन्य युवक जब बाहर निकले तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद उनलोगों ने इसकी प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई।

Share

Leave a Reply