
कन्यादान से भी महान होता है रक्तदान: मेयर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को शहर के लहेरियासराय स्थित संत निरंकारी मंडल शाखा की ओर से आर्दश मध्य विद्यालय में रक्तदान शिविर सह निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मेयर बैजंयती देवी खेड़यिा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती खेड़यिा ने कहा कि यूं तो कन्यादान सबसे बड़ा दान माना जाता है, लेकिन रक्तदान महादान है। उन्होंने मिशन के इस प्रयास की सराहना की। सभा की अध्यक्षता करते हुए संत समागम के केंद्रीय प्रचारक रामजनम ने कहा कि मनुष्य को यह जीवन बड़े भाग्य से मिला है। जीवन का मूल उद्देश्य समय रहते परमपिता को जानना व समझना है। शिविर में 151 लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर मुखी नंदकिशोर राय, रामकृत्ति साह, राजकुमार प्रसाद, नंदकिशोर गोयल आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन रामशीष सिंह ने किया।

