Home मुख्य कब मिलेगी मुक्ति जाम से: क्रिसमस की शाम शहर में हर तरफ दिखा जाम ही जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 25, 2017

कब मिलेगी मुक्ति जाम से: क्रिसमस की शाम शहर में हर तरफ दिखा जाम ही जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा : विभक्त दरभंगा शहर को जोड़ने के लिए पांच रेल गुमतियों का सहारा लोगों को लेना पड़ता है. अधिकांश समय ये गुमतियां बंद रहती है. कारण बड़ी संख्या में रेल गाड़ी दरभंगा स्टेशन से आती-जाती रहती है. जिसका सीधा असर कगवा गुतमी, म्युजियम गुमती, दोनार गुमती, अल्लपट्टी गुमती और लहेरियासराय स्थित चट्टी चौक गुमती पर पड़ता है. गुमतियों के बंद होते ही दोनों बगल वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है और हर जगह जाम ही जाम का नजारा दिखाई देने लगता है, लेकिन ठीक इसके विपरीत आज क्रिसमस का अवकाश रहने के बावजूद शाम के समय दरभंगा शहर की सड़कें पूरी तरह जाम हो गई. खासकर विश्वविद्यालय थाना से लेकर कर्पूरी चौक, दोनार से नाका.5 नाका.6 से आयकर चौराहा, दिग्घी पश्चिम की सड़क वाहनों की रेलमपेल की स्थिति हो गई. यहां तक कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया. शायद अवकाश के दिन इस तरह के जाम से लोगों का सामना नहीं हुआ था. वीआईपी रोड पर दोनार स्टेशन के बीच में चर्च अवस्थित है और आज के दिन वहां मेला सा दृश्य रहता है. प्रशासनिक चौकसी अगर रहती तो इस तरह के हालात नहीं होते. फिर भी जाम तो होता ही. जहां तक जाम की बात करें तो दरभंगा में अब जाम से जुझना लोगों की नीयति बन गई है. आम लोगों की माने तो एक तो सड़क की क्षमता से अधिक वाहन हो गएं हैं. चाहे चार चक्का हो या तीन चक्का या फिर दो पहिया वाहन. ऊपर से कई महत्वपूर्ण जगहों पर सड़क की चौराई नहीं रहते हुए भी डीवाईडर बना दिया गया है और दोनों बगल अवैध पड़ाव रहता है. जिसके कारण जाम की गंभीर समस्या बन जाती है. वैसे टेम्पुओं के बेतरतीव परिचालन सड़कों पर अस्थायी अतिक्रमण के अलावे अस्थायी बाजार भी प्रशासनिक संरक्षण में लग रहे हैं. जिसके कारण यातायात बड़ी समस्या बनी हुई है. बहरहाल सड़क की चौराई बढ़ाने या फिर जगह-जगह प्लाई ओवर और गुमतियों पर ओवरब्रिज नहीं बनेंगे तब तक जाम की समस्या से निदान नहीं हो सकता और इन सब बातों का निदान होने में लम्बा समय लग सकता है. ऐसे में प्रशासन वाहनों के बेतरतीव परिचालन और सड़कों पर सजने वाली दुकानें के अलावे अस्थायी अतिक्रमण को हटा देता है, तभी लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. इस बात से इनकार नहीं  किया जा सकता.

Share

Leave a Reply