Home मुख्य बाल सुधार गृह में रंगमंच प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 25, 2017

बाल सुधार गृह में रंगमंच प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिला बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा के अंतर्गत बाल सुधार गृह, लहेरियासराय में मैथिली फिल्म अकादमी, दरभंगा के तत्वावधान में बच्चों के बीच दस दिवसीय बाल रंगमंच अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला में बच्चों को नाटक और रंगमंच की बारीकियों को बताया गया. इस मौके पर रंगकर्मी रवि खंडेलवाल, मोहन मुरारी ने कहा कि रंगमंच समाज का ऐसा दर्पण है, जहां व्यवस्थाओं और कुरीतियों के खिलाफ अभिनय के माध्यम से न्याय दिलाने का प्रयास किया जाता है. वहीं बाल सुधार गृह के अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बच्चों के बीच इस तरह के पहल को बेहतर बताया. अकादमी के संयोजक शशि मोहन भारद्वाज ने कहा कि नाट्य कला एक ऐसी विधा है जिसके द्वारा हम कई कलाओं में परिपक्व होते हैं. उन्होंने कहा कि दस दिवसीय कार्यशाला का समापन 31 दिसम्बर को होगा और उस दिन ओम प्रकाश आदित्य लिखित ये भी धरती के बेटे हैं नाटक का मंचन किया जाएगा. कार्यशाला में बाल सुधार गृह के जगन्नाथ प्रसाद, कुमार शैलेन्द्र चतुर्वेदी, सुधा कुमारी, पूजा कुमारी, गोविंद कुमार, राघव ठाकुर आदि ने भाग लिया.

Share

Leave a Reply