
बढ़ती ठंढ को देख जिला प्रशासन ने पूरे जिले में शुरू करवायी अलाव की व्यवस्था। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बढ़ती ठंढ और शीत लहर ने बेघर गरीबों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़कों पर रहने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने ना तो अलाव की व्यवस्था की है और ना ही रैन बसेरे की ठीक हालत में हैं। यही वजह है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल सहित सभी सार्वजनिक स्थानों गरीब लोग आग जला कर शीतलहर के प्रकोप से बच रहे हैं।
इसी को देखते हुए मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा शहर तथा जिले के सभी प्रखंडो में तत्काल प्रभाव से अलाव के व्यवस्था का आदेश जारी किया है। प्रभारी जिलाधिकारी मोबिन अली अंसारी ने बताया कि तत्काल इस मद में डेढ़ लाख रूपये की स्वीकृति दी गयी है। यदि ठंढ और ज्यादा बढ़ी तो आगे और भी व्यवस्था की जायेगी। जिले के सभी अंचलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सभी मुख्य स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करवाने का आदेश दिया जा चुका है।
इस आदेश के बाद मंगलवार को लहेरियासराय टावर सहित कुछ अन्य स्थलों पर अलाव की व्यवस्था देखी भी गयी है।

