
छः महीने से फरार लूट कांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : पिछले 6 महीने से फरार चल रहा कुख्यात अपराधी विश्वनाथ साह को दरभंगा पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि 28 जून को कादिराबाद बस स्टैंड के पास व्यवसायी को लूटने की योजना बना रहे तीन अपराधी सोनू साहनी, गुल्लू साहनी और शाहबाज को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन ओम प्रसाद का पुत्र विश्वनाथ साह फरार हो गया था. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर दरभंगा पुलिस 6 महीने से परेशान थी. इस पर विश्वविद्यालय थाना में 70 / 13 और 71/ 12 डकैती का मामला लंबित है, जिसमें वह फरार चल रहा था.

