Home मुख्य डीसीई में छात्रों को 44 गेट क्वालीफाईड शिक्षक देंगे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 26, 2017

डीसीई में छात्रों को 44 गेट क्वालीफाईड शिक्षक देंगे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज (डीसीई) में अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षण मिलेगा। गेट क्वाालिफाइड टीचर बच्चों को पढ़ाएंगे।टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम के तहत मानव संसाधन विकास की पहल पर 3 सालों के लिए अनुबंध पर 44 शिक्षक डीसीई को मिले हैं। सिविल में 7, मैकेनिकल में 8, इलेक्ट्रिकल में 4, कंप्यूटर साइंस में 7, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में 7,गणित में 3,भौतिकी में 3, रसायन में 3,अंग्रेजी में 2 शिक्षक मिले। जनवरी से सभी शिक्षक क्लास लेंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. असीम कुमार ठाकुर ने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों की किल्लत थी।इससे पठन -पाठन भी बाधित रहता था ।पढ़ाई के लिए अतिथि शिक्षकों की मदद ली जा रही थी।सरकार ने इन शिक्षको की नियुक्ति कर दी है।अब 5 जनबरी तक ये शिक्षक कालेज में योगदान दे देंगे।

विभागाध्यक्ष डॉ. रमण कुमार झा, डॉ. आर के सिंह, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, इम्तियाज अहमद अंसारी का कहना है कि यह डीसीई के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है ।अब यहां के छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण मिल पायेगा। कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र मो0 गुलफराज़ का कहना है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि अब डीसीई के छात्र भी तकनीकी शिक्षा में उच्च शिखर तक पहुंच पाएंगे। साथ ही कहा कि अब कॉलेज में अतिरिक्त क्रियाकलापों पे भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षकों की कमी की वजह से हम सभी छात्रों का अतिरिक्त क्रियाकलापों को करने में बहुत ही ज्यादा दिक्कते उत्पन्न हो रही थी ,मगर अब इन सभी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Share

Leave a Reply