Home मुख्य 19 वर्षीय युवक और 35 वर्षीय महिला ने प्रेम प्रसंग में पकड़े जाने पर खाया जहर। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 27, 2017

19 वर्षीय युवक और 35 वर्षीय महिला ने प्रेम प्रसंग में पकड़े जाने पर खाया जहर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्यार दीवाना होता है, अँधा होता है। एक 19 साल के लड़के ने अपना दिल 35 वर्षीया व तीन बच्चे की मां को दे दिया। इस कारण परिवार में विरोध होने पर बुधवार को दोनों ने एक साथ कीटनाशक दवा खाकर अपनी जिंदगी की लीला को समाप्त करने का निर्णय ले लिया। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। लड़के की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के बृह्मपुर गांव निवासी हरि साह के 19 वर्षीय पुत्र मनोज साह के रूप में हुई है। वही महिला सीतामढ़ी की रहनेवाली बताई जा रही है। मनोज के पिता हरि साह ने बताया कि मेरी पुत्री की शादी महिला के भाई से हुई है। वह मेरी बेटी की ननद है। मेरा पुत्र अक्सर अपनी बहन के यहां आया जाया करता था। इसी क्रम में न जाने कब दोनों के बीच आंखें चार हो गईं। परंतु इधर महिला अक्सर मेरे पुत्र से मिलने अपने ससुराल से भी मेरे गांव में अवस्थित खेत में बनी एक झोपड़ी में मिलने आती रही। जिसकी जानकारी जब हम लोगों को हुई तब हमने अपने समधी और समधिनी को इसकी सूचना दी। मेरे समधी ने हमसे कहा कि यह बात हम नहीं मानेंगे। पहले पकड़ के दिखाओ। बीती रात महिला फिर मेरे बेटे से मिलने मेरे गांव में अवस्थित झोपड़ी में आई। जिस की जानकारी मिलते ही हमने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया पकड़कर अपने घर ले गए उसके बाद इसकी सूचना अपने समधी और समधिनी को दी। सूचना पाकर समधिनी जब मेरे घर पर आई तो मेरा पुत्र और महिला ने स्पष्ट रुप से कहा कि हम लोग साथ ही रहेंगे। जिसका विरोध होने पर दोनों ने एक साथ घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। इससे दोनों बेहोश गए। अचानक माहौल बिगड़ता देख मेरी मेरी समधिनी भी वहां से भाग निकली। नतीजतन हमें अकेले ही दोनों को इलाज कराने के लिए डीएमसीएच में लाना पड़ा। अब डर सता रहा है कि मेरी बेटी उसी घर में है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पहले से ही मेरे बेटी के साथ मारपीट की जाने लगी है। इसको लेकर हम को डर है कि मेरी बेटी के साथ कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद से दोनों गांवों में चर्चा का बाजार गरम रहा। ग्रामीण तरह-तरह की कहानी बनाने लगे। वहीं युवक व महिला की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

Share

Leave a Reply