
स्कूल के पीछे बोरे में रखी शराब को पुलिस ने किया बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा : एपीएम थाना की पुलिस ने बुधवार को मध्य विद्यालय, आनन्दपुर के पीछे में छुपा कर रखी हुई विदेशी शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष दिलीप पाठक ने बताया कि आज सुबह जब बच्चे खेलतें हुए विद्यालय के पीछे गये, तो उन्होंने एक बोरा में शराब की बोतल देखी. जिसकी सूचना उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को दी. शिक्षकों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गयी. जिसके बाद पहुंची पुलिस ने वहां से रॉयल स्टेज की 750 एमएल की 18 बोतल जब्त कर लिया. इस संबंध में स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 138/17 दर्ज की गई है.

