
धूमधाम से मनाया गया काँग्रेस का 133वां स्थापना दिवस। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 133 वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को बलभद्रपुर स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर सर्वप्रथम झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना सन 1885 ई.में हुई। ब्रिटिश शासन से अपनी मातृभूमि की रक्षा करने के लिए कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता पं. रामनारायण झा,पालन चौधरी, डॉ. पवन कुमार चौधरी,डॉ. कमरुल हसन,रेयाज अली खां, अरुण कु.झा,रामपुकार चौधरी,अजय जालान,उपाध्यक्ष मनोज़ झा,प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रतिकांत झा,ज़िला प्रवक्ता मो.असलम ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों से आजाद कराते हुए विश्व पटल पर भारत का झंडा लहराया। प्रो.दिनेश झा,अखिलेश कु.चौधरी, दिनेश गंगनानी, संदीप शेखर झा,कन्हैया झा, राजा अंसारी, गुलाम शाहिद, डॉ. रजि अहमद, शिवशंकर झा, प्रो.मोहसिन, प्रो.ख़ादिम हुसैन, उषा चौधरी, अरविंद चौधरी, सुशील सिंह, परमानंद झा, जयशंकर चौधरी, डॉ. जमाल हसन, हसमत अली, जयंत झा, शंकर कु.झा, विवेकानंद चौधरी, भूषण आजाद, सुदिष्ट ठाकुर, गणेश चौधरी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के सभी धर्मों-जाति को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। आज बीजेपी और आरएसएस के लोग देश की गंगा-जमुनी तहजीब को नष्ट कर देश को बांटकर सत्ता पर काबिज हो गयी है। कांग्रेस पार्टी पर ये लोग झूठे आरोप लगाकर मीडिया के माध्यम से बदनाम कर रही है। देश की जनता सब देख रही है। जनता इनको 2019 में जवाब देगी। और देश का अगला प्रधानमंत्री श्री राहुल गांधी को बनाएंगे। संगोष्ठी को,डॉ. शम्भू कुमार यादव, बिनोद कुमार रमन, उदित न.चौधरी, शंकर कु.झा, त्रिभुवन कुमार, प्रभाकर मिश्र, प्रभाकर चौधरी, विजयकांत झा, रामचंद्र ठाकुर, पिंकू गिरी, राम बिनोद मिश्र, राधा प्रसाद,अपलेंद्र मिश्र,अरुण कु.मिश्र आदि नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिसमे हायाघाट प्रखंड से प्रो.मनोज पासवान,अभिषेक मिश्र, सरफराज़ आलम,राशिद अनवर,आदि थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुई। अंत मे सभी आगंतुकों केलिए प्रीति भोज का आयोजन भी किया गया।

