
मिथिला लोक उत्सव की तैयारी पूरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : मिथिला लोक उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने गुरूवार को तैयारी को लेकर गठित कोषांग और सम्पर्क पदाधिकारियों से अलग-अलग समीक्षा की. वहीं शाम में लोक उत्सव के लिए बने मंच और पंडाल का मुआयना किया. वहीं अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी, वरीय उप समाहर्ता रविन्द्र कुमार दिवाकर और कमलाकांत झा कलाकारों के पहुंचने और उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारी का जायजा लेते रहे. सनद रहे कि बाहर से आने वाले कलाकरों को रहने, भोजन करने और आवागमन को लेकर कोई कठिनाई नहीं हो, इसके चलते जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सम्पर्क पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है और हर अधिकारी को एक कलाकार के साथ संबंधित किया है. वहीं पुलिस प्रशासन ने भी कार्यक्रम में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारी शुरू की है. इसी बीच आज मिथिला लोक उत्सव को लेकर इंडोर स्टेडियम दरभंगा में मिथिला लोक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे तीन कोटि के प्रतिभागियों ने भाग लिया. चित्रकला प्रतियोगिता ग्रुप-ए में प्रथम स्थान सोनाली चौधरी. प्रतिभागियों को 30 दिसम्बर को कार्यक्रम स्थल पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा.

