
सुबह सुबह चाय बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के भड़वारा स्थित खराजी टोला में स्वर्ण व्यवसायी अवधेश ठाकुर के यहां एक छोटे सिलेंडर में आग लग गया। श्री ठाकुर ने बताया कि उनका छोटा भतीजा बच्चा है और वह पेपर में आग लगा लगा कर ताप रहा था। बगल में चाय बनाने केलिए उस पांच किलो वाले सिलेंडर में चूल्हा जोड़ा जा रहा था। उसी दौरान सिलेंडर में आग पकड़ लिया। तुरन्त उसे बाहर कर दिया गया और बगल के बालू के ढेर पर रख दिया गया। इसकी सूचना हनुमान गैस सनहपुर को दी गयी। वहां से तीन चार व्यक्ति आये और आग पर काबू पा लिया गया। किसी प्रकार का कोई विशेष नुकसान नही हुआ।

