Home मुख्य केला के गद्दी में छिपा कर रखा गया धराया शराब जहरीला होने की आशंका। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 29, 2017

केला के गद्दी में छिपा कर रखा गया धराया शराब जहरीला होने की आशंका। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाने के लहेरियासराय रैक प्वाइंट के पास से गुरुवार की रात पुलिस ने केला लदे ट्रक से 90 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया। अंडा वाले कार्टन में छिपाकर शराब रखी गई थी। मौके से ट्रक चालक अभिजीत राय व उसके सहयोगी शुभकर दास को गिरफ्तार किया गया। अभिजीत पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले के बेव बेजू पारा निवासी प्रदीप राय का पुत्र है। वहीं शुभकर सिलीगुड़ी के प्रधान थाना निवासी समीर दास का पुत्र है। प्रथम दृष्टया दिखने में पकड़ाये शराब के नकली एवं जहरीला होने की भी सम्भावना है जिसकी जांच की जा रही है। बंगाल से गाड़ी आ रही थी और सेल फॉर हरियाणा का स्टीकर बोतल पर लगा था और अंडे के कार्टून में था। शराब के स्टीकर, स्थिति और रंग देखकर प्रथम दृष्टया पुलिस को इसके नकली और जहरीले होने की आशंका प्रबल दिख रही है। नववर्ष के मौके पर कानून से ही नही,बल्कि लोगों की जान से भी खिलवाड़ की तैयारी को पुलिस द्वारा रोक दिया गया।

सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद को सूचना मिली थी कि नए वर्ष की तैयारी को लेकर कारोबारी शराब की बड़ी खेप लहेरियासराय रैक प्वाइंट के पास उतारने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस उनकी ताक में लगी थी। इसी बीच एसडीपीओ व बहादुरपुर थानाध्यक्ष राज नारायण सिंह की नजर चट्टी चौक से गुजर रहे केला लदे ट्रक पर पड़ी। उधर फल की गद्दी नहीं होने के कारण उनलोगों को शक हुआ। लहेरियासराय रैक प्वाइंट के पास ट्रक के रुकते ही पुलिस ने उसे घेर लिया। ट्रक में लदे केले के नीचे से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब पाई गई। कार्टन से 375 एमएल की 2160 बोतल शराब बरामद की गई। पुलिस चालक व उसके सहयोगी से पूछताछ कर रही है। चालक का कहना है कि वह इस बात से अनभिज्ञ था कि केले के नीचे छिपाकर शराब रखी गई है। शराब मंगाने वाले कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। पर पुलिस ने बताया कि डीलर और सप्लायर दोनों का पता चल चुका है और नामजद प्राथमिकी उनके विरुद्ध भी दर्ज की जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले रैक प्वाइंट पर खड़े एक क्षतिग्रस्त ट्रक से आरपीएफ ने काफी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की थी। हालांकि शराब का कारोबारी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

Share

Leave a Reply