Home मुख्य प्रमुख पति और पुत्र की गिरफ्तारी के आश्वासन पर कर्मियों ने खत्म किया हड़ताल। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 29, 2017

प्रमुख पति और पुत्र की गिरफ्तारी के आश्वासन पर कर्मियों ने खत्म किया हड़ताल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख और बीडीओ के बीच हुई घटना को लेकर प्रखंड की राजनीति गरमा गई है। प्रमुख और बीडीओ के बीच हुई घटना को लेकर प्रखंड की राजनीति गरमा गई है। प्रमुख द्वारा बीडीओ के साथ किए गए दु‌र्व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी व कर्मी धरना पर बैठ गए। वहीं अपने कार्यालय कक्ष का ताला नहीं खोले जाने के विरोध में प्रमुख अमीरकला देवी भी धरना पर बैठ गईं। प्रखंड व अंचल कर्मियों को धरने पर बैठा देख प्रमुख ने भी अपने समर्थक पंसस को फोन करना शुरू कर दिया। प्रखंड कर्मी मो.नसीम की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सभी कर्मी और पदाधिकारियों ने एक सुर में प्रमुख पति मदन साह और उनके पुत्र मोहित कुमार की गिरफ्तारी की मांग की। कर्मियों का कहना था कि जनप्रतिनिधि को सम्मान देना हम सभी कर्मियों का दायित्व है। लेकिन प्रखंड प्रशासन प्रमुख पति व उनके पुत्र के हस्तक्षेप से आहत है। मनरेगा पीओ, बीएओ और अंचलाधिकारी भी अपने-अपने कर्मियों के साथ बीडीओ के पक्ष में धरना पर बैठ गए। सीओ भुवनेशवर झा ने कहा कि प्रखंड की घटना निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। अगर प्रमुख को प्रखंड प्रशासन के विरूद्ध कोई शिकायत थी तो वे वरीय पदाधिकारी के पास जा सकत थीं। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास सहायक, पीआरएस, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, सभी हल्का कर्मचारी, पंचायत स वक आदि धरना में शामिल हुए। इस पूरे प्रकरण में प्रमुख अमीरकला देवी अलग-थलग दिखीं। उनके समर्थन में मात्र तीन से चार पंसस ही मुखर होकर बोलते दिखे।

अधिकांश मुखिया बीडीओ के साथप्रमुख और बीडीओ के इस घटनाक्रम में अधिकांश मुखिया बीडीओ के पक्ष में खड़े दिखे। इन सभी का कहना था कि प्रमुख के पति और पुत्र को प्रखंड के काम-काज में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। कृषि कार्यालय कर्मी एवं गोप महासंघ के कर्मचारी नेता संतोष कुमार यादव ने बीडीओ का पक्ष लेते हुए कहा कि बीडीओ अविनाश कुमार सबको साथ लेकर मिलाजुलाकर चलते हैं। इनके जैसे मिलनसार बीडीओ के साथ इस प्रकार की घटना निंदनीय है।

इसी दिन के करीब डेढ़ बजे एएसपी दिलनवाज अहमद ने बहादुरपुर थानाध्यक्ष के साथ पहुँच कर हड़ताली कर्मचारियों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रमुख पति और पुत्र को गिरफ्तार कर उनपर कड़ी से कड़ी क़ानूनी कारवाई की जायेगी। इस आश्वासन के बाद सबने हड़ताल खत्म की।

Share

Leave a Reply