Home मुख्य डा0 प्रभाकर झा बने ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 30, 2017

डा0 प्रभाकर झा बने ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आर्थिक आधार पर आरक्षण ही आरक्षण के मूल उद्देश्य को पूरा कर सकता है और ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन (ABBF) द्वारा इसकी माँग की जाती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

उपरोक्त बातें शनिवार को ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने बलभद्रपुर (ब्रह्मस्थान के पीछे) स्थित अपने आवासीय परिसर में फेडरेशन के जिला कार्यालय के उदघाटन के दौरान कही। कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर करने के साथ ही फेडेरेशन के जिलाध्यक्ष के रूप में डा0 प्रभाकर झा के नियुक्ति की घोषणा श्री चौधरी ने की। साथ ही डा0 आनन्द प्रकाश को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्ति की भी घोषणा साथ साथ की गयी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी, राष्ट्रीय युवाध्यक्ष सियाराम मिश्र, प्रदेश मंत्री डा0 आनन्द प्रकाश, जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा के साथ वार्ड 44 के पार्षद नरेंद्र नाथ झा उर्फ़ रुणा झा एवं वार्ड 45 के पार्षद कोमल झा ने संयुक्त रूप से किया। दीप प्रज्वलन के बाद सबों ने राष्ट्रगान एवं गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण भी किया गाया। ततपश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी द्वारा दोनों पार्षदगण को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग चादर से सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि बिहार देश का 29वां राज्य है जहाँ ब्राह्मण फेडेरेशन सक्रिय है।

अपने नियुक्ति केलिए फेडेरेशन के प्रति आभार व्यक्त करते जिलाध्यक्ष डा0 प्रभाकर झा ने कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे और फेडेरेशन अपने लक्ष्यों को निश्चित रूप से प्राप्त करेगा। जिला कमिटी के गठन के बाद अगले चरण में प्रखंड स्तरीय कमिटी भी बनायी जायेगी और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जाएगा।

प्रदेश मंत्री डा0 आनंद प्रकाश झा ने कहा कि फेडरेशन के द्वारा जल्द एक हेल्पलाइन की शुरुआत की जायेगी जिससे जरूरतमंदों तक पहुँच कर उनकी मदद करने का कार्य किया जायेगा।

इस अवसर पर डा0 मुरारी मोहन झा, रामशंकर ठाकुर, मुकुन्द चौधरी, अमित झा, नंदकिशोर झा बेचन, अवधेश झा, चन्दन झा, एडवोकेट सुरेंद्र चौधरी, एडवोकेट अमरनाथ झा, राम पदार्थ ठाकुर, अमित पाठक, राजू राज, जय भरद्वाज, उमेश चौधरी, सुनील कुँवर, अमरनाथ राय, अनिल कुमार झा, देवेंद्र झा, देव कुमार झा, पारसनाथ चौधरी,  पशुपति नाथ मिश्र, राजेश मिश्रा, राकेश सिंह, जितेंद्र ठाकुर, परमानंद झा, आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply