
Home मुख्य प्रतिबंधित कफसीरप के गिरफ्तार धंधेबाजों को छुड़ाने रिश्वत लेकर पहुँचे सहयोगी भी धराये। Voice of Darbhanga
प्रतिबंधित कफसीरप के गिरफ्तार धंधेबाजों को छुड़ाने रिश्वत लेकर पहुँचे सहयोगी भी धराये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा समेत कई राज्यों में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़े पैमाने पर धंधा करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश दरभंगा पुलिस ने किया है. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि फारबिसगंज का रहने वाला सतीश चंद्र का पुत्र गोपाल झा और स्व. अब्दुल गफ्फार का पुत्र मो. अशफाक इनोवा गाड़ी से 3000 बोतल कोरेक्स के साथ बीती देर रात गिरफ्तार किया गया था. इसी के तहत आज अपर पुलिस अधीक्षक के यहां मामले को रफा-दफा करने के लिए फारबिसगंज का ही रहने वाला मो. उमर और अजय कुमार राय करीब एक लाख रुपए के साथ पहुंचा. जिसे रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि कोरेक्स सिरप का धंधा करने वाले और सब लिप्त लोगों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

