
डिग्री पार्ट टू की विशेष प्रायोगिक परीक्षा 3 जनवरी से। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डिग्री पार्टी टू सत्र 2015- 18 के वंचित छात्रों की विशेष प्रायोगिक परीक्षा आगामी 3 से 6 जनवरी तक आयोजित होगी। विज्ञान संकाय से जुड़े सभी विषय एवं मनोविज्ञान एवं भूगोल की प्रतिष्ठा सामान्य एवं सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा मारवाड़ी कॉलेज केन्द्र पर होगी। वहीं संगीत एवं गृह विज्ञान की परीक्षा एम आर एम कॉलेज केंद्र पर आयोजित होगी। उधरपीजी चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2015- 17 की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 13 जनवरी तक निर्दण्ड एवं दंड के साथ 17 जनवरी तक निर्धारित की गई है।

