
बालगृह में बच्चों ने किया ये भी धरती के बेटे हैं नाटक का मंचन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बच्चों में वैचारिक और रचनात्मक सुधार लाने और उनमे कलात्मक गुणों का विकास करने तथा उनमे कला को परखने व सराहने का गुण विकसित कर उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने के ध्येय से मैथिली फिल्म अकादमी, दरभंगा की ओर से आयोजित जिला बाल संरक्षण इकाई,दरभंगा के अधीन बाल-गृह लहेरियासराय के आवासित बच्चों के बीच चल रहे, दस दिवसीय “बाल रंगमंच अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला” का रविवार को समारोह पूर्वक समापन हो गया. कार्यशाला में बालगृह के 45 बच्चों ने नाटक मंचन और अभिनय के गुर सीखे. कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को स्क्रिप्ट, अभिनय, योगा, ड्रेस, मेकप, मंच सज्जा संगीत आदि के महत्व के बारे में बताना था. कार्यशाला में बच्चों ने ओमप्रकाश आदित्य द्वारा लिखित प्रसिद्ध नाटक “ये भी धरती के बेटे है ” का मंचन किया. रंगकर्मी रवि खंडेलवाल व मोहन मुरारी के संयुक्त निर्देशन में मंच पर अमेश कुमार, अभिषेक कुमार, ऋषि कुमार, छोटू कुमार, तिलक कुमार, नितीश कुमार, शिवम, सोनू, हिमाल थापा, श्याम सहनी, सुनील आदि ने मुख्य भूमिका अदा किया. जब की मंच सज्जा दीपक कुमार ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन दरभंगा एएसपी दिलनवाज अहमद व मुख्य अतिथि जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रवि शंकर तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर अतिथि के रूप में बाल साहित्य के लिए साहित्य अकादमी से पुरस्कृत अमलेंदु शेखर पाठक, वरुण कुमार झा, सुजीत कुमार आचार्य, नवेंदु शेखर पाठक ,जगरनाथ प्रसाद, राघव ठाकुर पूजा कुमारी आदि ने भी विचार रखे.
आरम्भ में आगत अतिथियों का स्वागत मैथिली फिल्म अकादमी, दरभंगा के संयोजक शशि मोहन भारद्वाज ने किया जब की धन्यवाद ज्ञापन बाल- गृह दरभंगा के अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने किया अन्य प्रस्तुतियों में रागनी कुमारी, मनीषा आनन्द, मुरारी, भगवान झा आदि बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति से दर्शको का मनमोह लिया.

