Home मुख्य दहेज़ प्रथा समाज केलिए कोढ़: डीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 31, 2017

दहेज़ प्रथा समाज केलिए कोढ़: डीएम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को नेहरू स्टेडियम में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा सामाजिक अभिशाप विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अब्दुल मन्नान ने की। सेमिनार में शहर के डेढ़ दर्जन प्रमुख विद्वानों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

डीएम चंद्रशेखर सिंह ने प्रारम्भ में सेमिनार का विषय परिवर्तन करते हुए इस विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा सामाजिक अभिशाप हो गया है। कम उम्र में लोग बाल विवाह कर देते हैं। इससे कम उम्र में बच्चा जन्म होने से मौत तक हो जाती है। डीएम ने कहा कि इस अभिशाप के खिलाफ 21 जनवी को जिले में मानव श्रृंखला बनाये जाने की तैयारी चल रही है। इसमें सभी लोग सहयोग करें।

Share

Leave a Reply