Home मुख्य नववर्ष की पूर्व संध्या पर कड़ाके की ठंढ में कम्बल पाकर खिल उठे सैकड़ों चेहरे। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 31, 2017

नववर्ष की पूर्व संध्या पर कड़ाके की ठंढ में कम्बल पाकर खिल उठे सैकड़ों चेहरे। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा डरहार बूथ संख्या 200 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लोगो को सुनाया गया। साथ ही साथ किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 मुरारी मोहन झा के आवास पर दलित-महादलित एवं गरीबो के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस कड़ाके की ठंढ में कम्बल पा कर पाने वाले सैकड़ों लोगों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के सह संगठन महामंत्री शिवनारायण जी उपस्थित थे। कम्बल पाने वाले  लोगों का कहना था कि मुरारी जी हमेशा गरीब गुरबों की मदद करते रहते हैं। समय समय पर गरीबो से मिलते भी हैं और किसी के साथ समस्या होने पर हर संभव सहायता करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान संगठन महामंत्री सुशील चौधरी, पूर्व विधायक अशोक यादव, राम निवास प्रसाद, सुजीत मल्लिक, एडवोकेट तनवीर हसन, धर्मशीला गुप्ता, संगीत साहू, रेखा झा, मीना झा, सुमित झा, अजय मिश्र आदि भी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply