
स्थापना दिवस पर रंगबिरंगी रौशनी में नहाया समाहरणालय और काटा गया केक। Voice of Darbhanga
दरभंगा : जिला के 144वाँ स्थापना दिवस को लेकर जहां पिछले तीन दिनों से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावे विभिन्न तरह के खेल एवं प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. वहीं आज जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने केक काटकर जिला स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर 144 मोमबत्तियाँ जलाई गई. स्थापना दिवस को लेकर समाहरणालय परिसर सहित आयुक्त कार्यालय को सतरंगी रंग में सजाया गया था और रात में परिसर की छटा देखते ही बनती थी. केक काटने के समय जिलाधिकारी के अलावे वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह, अपर समाहर्ता मो. मोमिन अली अंसारी, उपविकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो के अलावे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
ज्ञात हो कि कि इस बार मिथिला महोत्सव और स्थापना दिवस एक साथ मनाई गई. जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं साहित्यकरों को प्राथमिकता दी गई. लेकिन फिल्मनगरी मुम्बई से भी ममता शर्मा की टीम को बुलाया गया था. कड़ाके की ठंढ़ और भीषण कोहरा के बावजूद शांतिपूर्ण तरीके से बैठकर लोगों ने संगीत का आनंद लिया. खासकर मैथिली ठाकुर और ममता शर्मा के कार्यक्रम देर रात रखी गई थी. लेकिन इन कार्यक्रमों को लेकर लोगों में उत्साह अंत तक बना रहा.

